मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय नारी सशक्तिकरण और विकसित भारत- 2047 था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन ने की, जबकि संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, एनएसएस गीत और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर बीआरएम कॉलेज, मुंगेर की प्रभारी प्राचार्या डॉ. निर्मला कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि डॉ. कंचन कुमारी (अर्थशास्त्र विभाग, जेएमएस महाविद्यालय, मुंगेर) और डॉ. ज्योति कुमारी (आरडी एंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.