रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) ने क्रिमिनोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस में पीएचडी कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 मार्च कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित थी। विवि प्रशासन के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों की औपबंधिक (प्रोविजनल) सूची 17 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट www.jrsu.ac.in पर जारी की जाएगी। इसके बाद, प्रवेश के लिए साक्षात्कार 19 मार्च को आयोजित होगा। चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा। पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी।रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत ने बताया कि क्रिमिनोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस जैसे विषयों में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी और दिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.