मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के रस्तीपुर निवासिनी कु. सुरभि ने यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा में 5 वां रैंक हासिल करके नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद कु. सुरभि ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां शिक्षिका सावित्री देवी और पिता एडवोकेट प्रदीप कुमार को दिया है। कु. सुरभि वर्तमान समय में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ की दृश्य कला (विज़ुअल आर्ट) विषय की परास्नातक की छात्रा हैं। कु. सुरभि ने बताया कि यह सफलता उन्होंने अपने दूसरे प्रयास के बाद हासिल किया है। कु. सुरभि की सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों समेत लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.