मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर। वर्ष 2025 में जेआरएफ करनेवाले छात्रों की पैट में लैटरल इंट्री कराने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, विवि प्रशासन ने इस बारे में अबतक कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। विवि प्रशासन को कई छात्रों ने आवेदन देकर कहा है कि उन्होंने वर्ष 2025 में जेआरएफ की परीक्षा पास की है। इसलिए उनका नामांकन किया जाये। बीआरएबीयू में अभी 2023-24 के लिए पैट की परीक्षा हुई है। उधर, वर्ष 2022 बैच के पीएचडी के एक छात्र ने आवेदन देकर कहा है कि उन्होंने भी जेआरएफ की परीक्षा पास की है, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं होने से उनका जेआरएफ लैप्स कर सकता है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने उस छात्र को प्रोविजल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने का आश्वासन दिया है ताकि जेआरएफ लैप्स न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.