जेआईएच ने काबुल अस्पताल हमले की निंदा
नई दिल्ली, मार्च 18 -- जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सादतुल्लाह हुसैनी ने काबुल में अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए, जो बेहद दुखद है। मीडिया को जारी बयान में हुसैनी ने कहा कि अस्पताल जैसे स्थान, जहां इलाज और सुरक्षा मिलती है, उन पर हमला अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अफगानिस्तान की जनता के साथ एकजुटता जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। सीमा पार हमलों और आरोप-प्रत्यारोप से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने का खतरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.