नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमाअत ए इस्लामी हिंद (जेआईएच) के शीर्ष नेतृत्व ने मासिक प्रेस वार्ता में शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन और अंतरराष्ट्रीय हालात पर गंभीर चिंता जताई। संगठन ने मतदाताओं से अपील की कि वे विभाजनकारी राजनीति को नकारते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों के आधार पर मतदान करें। जमाअत के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने कहा कि मतदान संवैधानिक अधिकार के साथ नैतिक जिम्मेदारी भी है। कई राज्यों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे योग्य मतदाता वंचित हो सकते हैं। उन्होंने प्रक्रिया को सरल और समावेशी बनाने पर जोर दिया।उन्होंने राजनीतिक दलों से धनबल, बाहुबल और भ...