मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षा के स्तर पर सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय परिसर में 'जेंडर सेंसिटिविटी इन स्कूल' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी वातावरण में लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और शिक्षकों को एक सकारात्मक व समावेशी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित पल्लवी शर्मा और राजेश देवरानी ने अपने विचार साझा करते हुए जेंडर सेंसिटिविटी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण जगह हैं। उन्होंने कहा कि क...