लखनऊ, फरवरी 20 -- विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शुक्रवार काकोरी, सलेमपुर पतौरा के आंबेडकर पार्क में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जेंडर जस्टिस और महिलाओं व बालिकाओं के नेतृत्व सशक्तिकरण पर आवाज उठाई गई। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को समान अवसर देना केवल अधिकार का प्रश्न नहीं, बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। जेंडर समानता के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है। राबिया खान ने कहा कि संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी ही महिलाओं को भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ा करती है। किशोरियों में मुस्कान और छवि ने कहा कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर चाहिए। जब बेटियां नेतृत्व करेंगी तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन आएगा। अंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.