कोडरमा, मई 11 -- मरकच्चो। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में सोमवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीआरसी में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जीआरसी में आए विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन मामलों के आरोपी दूसरे जिला या प्रखंड के हैं, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए। साथ ही ग्राम संगठन स्तर पर बदलाव मंच की बैठकों का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो, सीडीपीओ, जीआरसी पारालीगल ललिता देवी, डालसा के सदस्य, जेएसएलपीएस सदस्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...