सिमडेगा, मार्च 13 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर के गठन एवं संचालन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नैमन कुजूर ने की। बैठक में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि केंद्र के माध्यम से लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा बाल श्रम जैसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श एवं कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.