जेंडर रिसोर्स सेंटर का हुआ विधिवत उद्घाटन
चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा। झारखंड राज्य आजीविका प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में मंझगांव प्रखंड अंतर्गत खरपोस पंचायत के बेनीसागर पंचायत भवन में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया। जेंडर रिसोर्स सेंटर का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा की रोकथाम, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकना और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहयोग एवं न्याय दिलाना है। केंद्र के लोकार्पण के तहत मंझगांव प्रखंड के सभी 12 पंचायतों में 12 जेंडर रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की गई है। जेंडर रिसोर्स पर्सन समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार के केस प्राप्त होने पर जेंडर रिसोर्स सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिला को कानूनी तौर पर उचित न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे。 यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभवजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.