संवाददाता, जुलाई 5 -- उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसपी दफ्तर पहुंची एक ट्रांसजेंडर युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे शादी का सपना दिखाकर पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए। उसने न्यूड और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। जेंडर बदलवाने का दबाव बनाया और सर्जरी के बाद भी यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, कमाई के लिए दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। आरोप लगाने वाली ट्रांसजेंडर युवती चंडीगढ़ के एक सरकारी हॉस्पिटल में काम करती है। जबकि आरोपी युवक उन्नाव के सफीपुर का है। पीड़िता ने एसपी से फरियाद कर न्याय दिलाने की मांग की। चंडीगढ़ की पीड़िता के मुताबिक, वह एक सरकारी हॉस्पिटल में अटेंडेंट है। वर्ष 2024 में फेसबुक से सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के युवक से प...