रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में बुधवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जेंडर सेंसिटाइजेशन से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक जेंडर सेंसिटाइजेशन को लेकर कुल 114 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 31 कार्यक्रम स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से, 27 गतिविधियां महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर आयोजित हुए। इन अभियानों से 15,979 लाभार्थियों को महिला अधिकार, बाल सुरक्षा और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में पॉक्सो अधिनियम, बाल व महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकारों और...