आगरा, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के चलते महिला शक्ति केंद्र जेंडर कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के चयन के लिए विकास खंड सोरों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 10 जुलाई से 23 जुलाई तक अपने आवेदन संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा कर सकती हैं। जेंडर सीआरपी के चयन के लिए अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण एवं पढ़ने-लिखने में दक्ष होना आवश्यक है। साथ ही सामाजिक निर्माण, वित्तीय समावेशन, आजीविका एवं अन्य संबंधित विषयों का ज्ञान होनी चाहिए। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन अथवा संकुल स्तरीय संघ की सदस्य होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सीएलएफ में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 तक इसके अतिरिक्त सामाजिक एवं लैंगिक मुद्दों के प्रति संव...