गोड्डा, जुलाई 10 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री मध्य विद्यालय, गोड्डा में आईसीआरडब्ल्यू एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जीईएमएस कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों के साथ जेंडर हिंसा एवं शारीरिक बदलाव जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से स्थापित करने के लिए शिक्षकों का क्षमतावर्धन किया गया।

कार्यशाला में शिक्षकों की भूमिका sाथ ही विद्यालयों के वातावरण को जेंडर समान बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में किशोरों में होने वाले गंभीर शारीरिक एवं जैविक बदलावों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, जेंडर आधारित हिंसा केवल बाहरी चोटों या मानसिक आघात तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीड़ितों के पूरे शरीर की कार्यप्रणाली को स्थायी रूप से प्रभावित कर रही है।

स...