मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेंडर आधारित भागीदारी और प्रोजेक्ट से पढ़ाने में जिला सूबे में पहले स्थान पर है। इन दोनों अभियान में टॉप 5 जिलों की सूची गुरुवार को जारी की गई। जेंडर समानता अभियान में चेतना सत्र से लेकर कक्षा में समान भागीदारी का जिले के सबसे अधिक स्कूलों ने साक्ष्य दिया है। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत जिले के 92 फीसदी विद्यालयों द्वारा बच्चों को प्रोजेक्ट के साथ पढ़ाने का साक्ष्य फोटो समेत दिया गया है। इसमें साक्ष्य के साथ प्रोजेक्ट पूरा करने वाले टॉप 5 जिले में मुजफ्फरपुर 92 फीसदी, सीवान 82 फीसदी, बांका 82 फीसदी, वैशाली 80 फीसदी और समस्तीपुर 70 फीसदी है। कक्षा में जेंडर इक्विटी को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम करने का सूबे में 5,380 विद्यालयों द्वारा साक्ष्य पेश किया गया है, जिसमें टॉप 5 जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.