बिहारशरीफ, मार्च 9 -- पटना जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाया गया राजगीर निदेशक ने कहा-प्राकृतिक आवास और यहां की जलवायु में पूरी तरह ढल चुका है केसरी बंद सफारी वाहनों से सुरक्षित दूरी से बाघ का दीदार कर रोमांचित हो रहे पर्यटक फोटो: सफेद बाघ : राजगीर जू-सफारी में सफेद बाघ केसरी। राजगीर, निज संवाददाता। जू-सफारी घूमने आने वाले पर्यटकों का रोमांच अब और दोगुना हो गया है। पटना जू से विशेष एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए सफेद बाघ केसरी को आधिकारिक तौर पर खुले बाड़े में आम दर्शकों के लिए छोड़ दिया गया है। अब पर्यटक सफारी वाहन में बैठकर इस दुर्लभ सफेद बाघ का सुरक्षित रूप से दीदार कर पा रहे हैं। सफेद बाघ के खुले वातावरण में आते ही पर्यटकों, खासकर बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उसकी चमकदार सफेद काया और दमदार दहाड़ पूरे सफारी...