जू-जित्सु में सहारनपुर का जलवा, 28 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। नोएडा में 29 से 31 मई तक आयोजित नॉर्थ जोन जू-जित्सु प्रतियोगिता-2026 में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य समेत कुल 28 पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। उपलब्धि के बाद विन स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। सहारनपुर जू-जित्सु एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि निवाजा और फाइटिंग सिस्टम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। हिमांशु करनवाल, कुणाल पुंडीर, गगन सिंह राठौड़, नित्यम शर्मा, आन्या सैनी, अभिनव सैनी और दुर्वेश सैनी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। नमन रोहिला ने एक स्वर्ण व एक रजत, सुहानी धीमान ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल किया। सक्षम सहगल ने दो रजत, यथार्थ कुलवंशी ने एक रजत व एक कांस्य, नूपुर ने एक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.