जू-जित्सु चैंपियनशिप में नव्या सागर ने रजत पदक जीता
गुड़गांव, जुलाई 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में गुरुग्राम की होनहार खिलाड़ी नव्या सागर बघेल ने रजत (सिल्वर) पदक जीतकर पूरे हरियाणा, गुरुग्राम तथा देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एशिया के 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ था। यह प्रतियोगिता 13 से 19 जुलाई तक कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित की गई। चयनित खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसमें 84 किलोग्राम से कम में गौतम, 63 किलो ग्राम से कम में नव्या सागर, 57 किलो ग्राम से कम में खानक, एडल्ट वर्ग के 63 किलो ग्राम से कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.