जू की झील में जन्मे मगरमच्छों के 14 बच्चे
कानपुर, जून 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ाने में अधिकारियों को बड़ी कामयाबी मिली है। अंडों से निकलकर मगरमच्छ के 14 बच्चे चिड़ियाघर की झील में चले गए, जिसकी तस्वीर चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने क्लिक की है। लिहाजा, झील के आसपास कर्मचारियों की आवाजाही को कम कर दिया गया है। चिड़ियाघर में मगरमच्छों की संख्या कम होने पर वर्षों पहले किसी अधिकारी ने मगरमच्छों का एक जोड़ा झील में छोड़ दिया था। झील में एक जोड़े से मगरमच्छों का कुनबा बढ़कर 100 के पार जा चुका है। इस साल चिड़ियाघर प्रशासन ने झील में मगरमच्छों को हैचरी के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कराने की तैयारी की। इसके लिए झील किनारे चार ट्रॉली बालू रखवाई गई। ताकि मगरमच्छ बालू में अपने अंडों को बढ़िया से ढक सकें.
मार्च-अप्रैल में देते हैं अंडे मादा मगरमच्छ मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.