कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, संवाददाता। जूही में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। साढ़ के बेहटा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र प्रसाद का 31 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन जूही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई अभिषेक ने बताया कि बातचीत करते समय हेमंत की जुबान लड़खड़ा रही थी, लेकिन उसने तबियत खराब होने का बहाना बना दिया। उल्टियां होने पर उसने जहर खाने की बात बताई थी। पता चला कि उसने दो घंटे पहले जहर खाया था। अभिषेक के अनुसार उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.