कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर शिपिंग के लिए गत्तों में रखा लाखों रुपये का हार्डवेयर सामान ई-रिक्शा से आए चोर लाद ले गए। पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो नकाबपोश चोर माल लादते हुए कैद हुए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। किदवई नगर निवासी श्याम शुक्ला की मिलिट्री कैंप चौकी क्षेत्र के रत्तूपुरवा में वरुणा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के नाम से कंपनी है। श्याम के मुताबिक एक मार्च को अलीगढ़ के छाबड़ा ट्रांसपोर्ट से जौनपुर जाने के लिए 43 नग हार्डवेयर का माल उनकी कंपनी में आया था। माल शिपिंग के लिए बाहर ही रखा था। देर रात चौकीदारों के नींद में होने का फायदा उठाकर ई-रिक्शा से आए चालक समेत तीन चोरों ने हार्डवेयर के सात नगों को पार कर दिया, जिनकी कीमत लाखों में ह...