कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। जूही लाल कॉलोनी बस्ती में कई सालों से रहने वालों को जबरन हटाने के खिलाफ नगर कांग्रेस ने चौपाल लगाई। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि बस्ती में 65 से 70 साल से अधिक समय से रह रहे गरीबों का निवास का मौलिक अधिकार है। कांग्रेस इस की कानूनी लड़ाई लड़ेगी और पहले केडीए को पत्र देगी। न्याय नहीं मिला तो उच्च न्यायालय जाएंगे। विकास अवस्थी, हरीश बाजपई, नरेश पाठक, मोहित दीक्षित, मनोज वाल्मीकि, कमलाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.