नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को अभिनेत्री जूही चावला और उद्योगपति जय मेहता से जुड़े मेहता फैमिली ट्रस्ट को सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में प्रस्तावित अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए खुली पेशकश की बाध्यता से छूट दे दी। प्रस्तावित लेनदेन के तहत जय महेंद्र मेहता अपनी कंपनी गैलेक्सी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 49.99 प्रतिशत हिस्सेदारी फैमिली ट्रस्ट को हस्तांतरित करेंगे। वहीं, जूही चावला, ओम्ना एंटरप्राइजेज एलएलपी में अपनी 50.04 प्रतिशत लाभांश/ मताधिकार हिस्सेदारी इस ट्रस्ट को सौंपेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...