कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। विरोध पर अस्पताल कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजन शव लेकर चले गए। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के मुंशीपुरवा रामलीला मैदान के पास रहने वाले रमेश बाबू द्विवेदी रिटायर शिक्षक हैं। मंगलवार रात उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुधा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर बेटा विकास उन्हें लेकर ओ ब्लाक किदवई नगर स्थित अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उन्हें वेंटीलेटर पर भर्ती कर लिया। विकास का आरोप है कि रातभर इलाज के नाम पर दवाइयां मंगवाते रहे, लेकिन हालत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.