जूस विक्रेता परिवार पर हमला बोला
फरीदाबाद, मई 25 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी गली नंबर-2 में मामूली कहासुनी के बाद जूस विक्रेता और उसके परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो की टक्कर का विरोध करने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि रेहड़ी और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। सुभाष कॉलोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलाके में जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार देर शाम वह रोजाना की तरह रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के पास गली में रहने वाले एक ऑटो चालक ने पीछे से उनकी रेहड़ी में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.