कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी एक जूस विक्रेता की नशेड़ी युवकों ने बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान उसके पास रहे बिक्री के रुपये भी कहीं गिर गए। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।दरवेशपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र हीरालाल ने बताया कि 23 मार्च को पहले दिन उसने इलाके के रोही गांव में गन्ने के जूस का ठेला लगाया था। शाम को लौटते वक्त रास्ते में असदउल्लापुर रोही निवासी अभिषेक व रोहित ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे और अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित के पास रहे जूस की बिक्री के रुपये कहीं गिर गए। मामले थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है।

हिंदी हिन्...