जूस वालों के कारोबार में अचानक उछाल
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। आसमान से बरसती आग के बीच लोग सड़क किनारे पेय पदार्थ का खूब आनंद ले रहे हैं। इससे बिक्री में भी भारी उछाल आया है। अब्दुलाह कालेज व लाल डिग्गी के पास गन्ने के जूस, शिकंजी की दुकानें कतार से लगी हैं। गन्ने का जूस बेचने वाले मो. रफीक ने बताया कि पिछले 10 दिनों में बिक्री दो गुना बढ़ी है। पहले रोजाना 100 गिलास जूस बेचते थे अब 200 से 250 गिलास जूस बेच रहे हैं। दोपहर को ग्राहक कम रहते हैं, लेकिन शाम को अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। रंग बिरंगी रोशनी के बीच लाल डिग्गी पर रौनक देखने लायक होती है। दुबे का पड़ाव, स्वर्णजयंती नगर, नौरंगाबाद, आगरा रोड, जीटी रोड, मामू भांजा, गांधी पार्क समेत अन्य स्थानों पर पेय पदार्थों की दुकान पेड़ों के नीचे सजी हैं।
बर्फ की बिक्री में 300% उछाल, आइस फैक्ट्रियों में 24 घंटे काम चल रहा गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.