जूस पीने निकले किशोर को अगवा करने का प्रयास
लखनऊ, जुलाई 19 -- आलमबाग क्षेत्र में जूस पीने निकले 14 वर्षीय किशोर को दो बाइक सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। किशोर ने पीछे बैठे युवक को दांत से काटा और चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता पंकज खत्री ने बताया कि 14 जुलाई की रात 8:45 बजे बेटा चिराग सनातन धर्म मंदिर के पास जूस पीने गया था। इस दौरान काली होंडा बाइक पर सवार दो युवक चिराग से नाम, पता और परिवार के बारे में पूछने लगे। 10-15 मिनट बाद दोनों युवक दोबारा लौटे और चिराग को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। उन्होंने किशोर को पीछे बैठाकर लिटाने की कोशिश की और ले जाने लगे। चिराग ने बाइक पर बैठे युवक को दांत से काट लिया। मौका मिलते ही वह चलती बाइक से कूद कर भाग गया। वह रात 9:05 बजे घर पहुंचा और पिता को फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.