जूस के पैसे मांगने पर दुकानदार को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ट्रामा सेंटर मे भर्ती
लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र में जूस के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। तीन दबंग युवकों ने जूस पीने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया और विरोध करने पर दुकानदार को दुकान से घसीटकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हेवत मऊ, मवैया, रायबरेली रोड निवासी राजू निषाद का बेटा रवि निषाद वृंदावन गेट के पास गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। होली की शाम 4 मार्च को करीब 4:40 बजे तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और जूस पीने के बाद पैसे देने से मुकर गए। जब रवि ने पैसे मांगे तो तीनों युवक उस पर टूट पड़े।आरोपियों ने रवि को दुकान से बाहर घसीट लिया और बीच बाजार में लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों के जुटने से पहले ही आरोपी रवि को जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.