बरेली, मई 1 -- नवाबगंज। एसडीएम और सीओ आवास के पास फलों के जूस के ठेले पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को एक जूस विक्रेता के पास सड़ा हुआ मैंगो शेक मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। सैम्पल लेकर टीम ने उसे नष्ट कराया।खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली की कस्बे में एसडीएम और सीओ के आवास के पास लगने वाली जूस की दुकानों पर फलों का मिलावटी जूस बेंचा जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर तेज बहादुर ने महेन्द्र मौर्य के ठेले से मैंगो शेक का सेम्पल लिया। जूस विक्रेता के पास पहले से तैयार रखे 20 लीटर मैंगो शेक में दुर्गंध आ रही थी। जिसे नष्ट कराया। फूड इस्पेक्टर ने जूस विक्रेता को नोटिस जारी कर साफ सफाई के निर्देश दिए। फूड इस्पेक्टर तेज बहादुर ने बताया कि जूस विक्रेता महेन्द्र मौर्य की दुकान से मैंगो शेक का सेम्पिल लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.