जूप में सैनिक कॉम्पलेक्स खोलने की मांग
चम्पावत, जून 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत आर्मी कैंट के समीप जूप में सैनिक कांप्लेक्स खोलने की मांग मुखर होने लगी है। इस संबंध में पूर्व सैनिकों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। चम्पावत टाइगर्स के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल भवानी दत्त जोशी ने कहा कि चारों ब्लॉक में पांच हजार से अधिक पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं हैं। आर्मी कॉम्पलेक्स के लिए मुड़ियानी क्षेत्र में खोजी जमीन का विरोध किया। कहा कि यह स्थान दूर होने से पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं को परेशानी होगी। कहा कि जूप में आर्मी कैंट में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- गोलज्यू कॉरिडोर के लिए हस्तांतरित हुई भूमि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.