मऊ, जून 26 -- मऊ, संवाददाता। जिले में जून खत्म होते-होते मानसून की शुरुआत आमतौर पर हो जाती है। इससे लोगों को हीटवेव और कड़ी धूप से राहत भी मिलती है लेकिन इस वर्ष जून में लोगों को भीषण गर्मी और लू से आराम मिलने का आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार सुबह तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख होते गए। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी रही लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर में बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। वहीं बाहर निकलते वक्त सिर और चेहरे को गमछे से ढककर धूप से बचाव करते नजर आए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगात...