जमशेदपुर, जुलाई 6 -- खड़गपुर रेल मंडल में ट्रेनों के समय पर चलने का प्रतिशत जून में घटकर 60 प्रतिशत रह गया। रेलवे फैंस क्लब के शशांक शेखर को आरटीआई के तहत मिले जवाब में यह जानकारी सामने आई है। मई में यह आंकड़ा 59 प्रतिशत और अप्रैल में 56 प्रतिशत रहा था। जानकारों के अनुसार, खड़गपुर की ओर से ही ज्यादातर ट्रेनें लेट होकर टाटानगर या चक्रधरपुर मंडल में पहुंच रही हैं। वहीं, चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार देखा जा रहा है। जनवरी, फरवरी और मार्च में मालगाड़ियों के दबाव के बावजूद खड़गपुर मंडल में पुनक्ता 68 प्रतिशत थी। अब गर्मी के मौसम में यह काफी कम हो गया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आद्रा मंडल में एक सप्ताह तक संयुक्त ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द व कई के परिचालन में बदलाव स्थानीय सांसद और विधायकों द्वारा लगातार समयबद्धता बढ़ाने...