जून में बीपीएल परिवारों को मिलेगा रियायती सरसों तेल
फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। जून माह में पात्र बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को रियायती दर पर फोर्टिफाइड सरसों तेल दिया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रति परिवार दो लीटर तेल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक लीटर तेल 30 रुपये और दो लीटर तेल 100 रुपये में मिलेगा। तेल की आपूर्ति 20 से 30 मई के बीच उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंचाई जाएगी ताकि एक जून से वितरण शुरू हो सके। डीसी ने कहा कि तेल की गुणवत्ता की जांच एफएसएसएआई मानकों के अनुसार की जाएगी। सभी बोतलों पर जरूरी जानकारी और "नॉट फॉर सेल-फॉर पीडीएस ओनली" अंकित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.