हरदोई, मई 21 -- हरदोई। नगर पालिका क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण केंद्र (एबीसी सेंटर) बनाने का काम जून महीने में शुरू होगा। शासन एबीसी सेंटर बनाए जाने की स्वीकृति के साथ ही बजट जारी कर चुका है। आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से इस परियोजना के लिए शासन स्तर से 279.03 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। कार्यदाई संस्था ने एक माह बाद काम शुरू होने का दावा किया है। इस केंद्र के बनने से शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। इससे नागरिकों को आवागमन के दौरान कभी आवारा कुत्तों के काटने तो कभी दौड़ा लेने की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र का कहना है कि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। इससे यातायात और आमजन दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता ...