मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अग्निवीर के प्रशिक्षण के लिए जून में प्रक्रिया शुरू होगी। चरित्र सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा। देश के डेढ़ दर्जन से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों में अभ्यर्थी भेजे जाते हैं। इसकी व्यवस्था स्थानीय सेना भर्ती बोर्ड की ओर से की जाती है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई तकप्रमाणपत्रों की जांच फिलहाल सेना की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और चारित्रिक प्रमाणपत्रों की गोपनीय जांच करायी जा रही है। जून के पहले सप्ताह तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। जून के दूसरे सप्ताह से लेकर जुलाई के बीच चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षिण के लिए भेजा जाएगा।शारीरिक दक्षता जांच जानकारी हो कि, मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में वर्ष 2025-26 अग्निवीर बहाली के लिए शारीरिक दक्षता जांच, शै...