कुशीनगर, मई 29 -- कुशीनगर। पडरौना शहर में जाम की समस्या आने वाले दिनों में कुछ हद तक हल हो सकती है। क्योंकि यहां के मुख्य रेलवे क्रासिंग पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो जून माह में इस अंडरपास से आवागमन चालू हो जाने की संभावना है। पडरौना शहर में जाम प्रमुख समस्या है। मुख्य रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बार-बार जाम लगने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि ट्रेनों के आवागमन के दौरान शहर के पांच रेलवे पर एक साथ बैरियर गिर जाते हैं, जिससे पूरे शहर में आवागमन ठप हो जाता है। एंबुलेंस, स्कूली वाहन, नौकरीपेशा सहित हर तरह के लोग फंस जाते हैं। अपने गंतव्य के लिए निकले दूरदराज से आए लोग भी यहां जाम से जूझने लगते हैं।

अंडर ब्रिज का निर्माण इसस...