जून में धनबाद पुलिस ने 574 वारंटों का किया निष्पादन
धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद। जून महीने में धनबाद पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित 574 वारंटों का निष्पादन किया। जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में लगातार चलाए गए अभियान के दौरान पुराने वारंटों का निष्पादन किया गया। इनमें 569 अभियुक्त वारंट, दो स्थायी वारंट तथा तीन कुर्की वारंट शामिल हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशों के अनुरूप लंबे समय से लंबित पड़े वारंटों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जून माह में अभियान के तहत पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी, सत्यापन अभियान तथा तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.