नई दिल्ली, जून 8 -- जून के महीने शुक्र, गुरु और बुध ग्रह एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि 11 जून से 15 जून के बीच यह नजारा सबसे साफ देखा जा सकता है। मौसम साफ रहा तो लोग सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में इन ग्रहों को देख सकेंगे। खास बात यह है कि इन्हें देखने के लिए किसी खास मशीन या दूरबीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।सूर्यास्त के बाद दिखेंगे ग्रह जानकारों के मुताबिक, सूर्यास्त के करीब आधे घंटे बाद आसमान में ग्रहों को देखना आसान रहेगा। इस दौरान शुक्र सबसे ज्यादा चमकता हुआ दिखाई देगा। गुरु उसके पास नजर आएगा। बुध भी उसी तरफ देखा जा सकेगा। शाम के समय पश्चिम दिशा में नजर डालने पर तीनों ग्रह दिखाई दे सकते हैं। हालांकि यह काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करेगा। अगर बादल हुए तो देखने में परेशानी हो सकती है।नंगी आंखों से भी देख सकेंगे इस खगोलीय ...