रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के लिए हर फ्लोर पर सेफ्टी नेट लगाने के निर्देश दिए। करीब 13 हजार वर्गमीटर में 65 करोड़ की लागत से बन रही छह मंजिला लाइब्रेरी के जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। सेठ ने कहा कि 2020 में रांची को विश्वस्तरीय लाइब्रेरी देने का सपना देखा था, जो अब साकार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का जो आह्वान देशवासियों से कर रहे हैं, यह लाइब्रेरी उस दिशा में भी सकारात्मक कदम बढ़ाएगी। परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये सीसीएल और 30 करोड़ रुपये कोल इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर मद से दिए हैं। लाइब्रेरी में तीन शिफ्ट में एक साथ 5400 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। भवन म...