जमशेदपुर, जून 19 -- गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटते ही बच्चों को बिन पढ़े परीक्षा में बैठना पड़ा। शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूलों में रेल प्रोजेक्ट के तहत मासिक परीक्षा का आयोजन तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जून में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले चार दिन ही हुए थे और सीधे पूरे महीने के पाठ्यक्रम की परीक्षा ले ली गई। हैरानी की बात यह है कि मई में भी गर्मी की छुट्टियां थीं, जिसके कारण उस दौरान भी स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में बिना लेसन प्लान पूरा हुए और बिना किसी ठोस पढ़ाई के सीधे परीक्षा में बैठने को मजबूर बच्चे इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। गर्मी छुट्टी के बाद 11 जून को स्कूल खुले थे और रेल परीक्षा 15-16 को आयोजित की गई।

अव्यवहारिक फैसला इस अव्यावहारिक फैस...