नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते महीने घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में 134.64 लाख यात्रियों ने घरेलू यात्रा की जो मई की तुलना में 1.03 फीसदी कम है। हालांकि साल के शुरुआती छह महीने में बीते वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते महीने 1.18 फीसदी उड़ानें दो घंटे से अधिक देर से संचालित हुईं। आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2026 के दौरान कुल 864.04 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया। यह संख्या बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 1.44 फीसदी अधिक है। घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो का दबदबा बना रहा। कंपनी की 66.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही। इसके बाद एयर इंडिया समूह की हिस्सेदारी 23.9, अकासा एयर की 6.4, स्पाइसजेट की 1.9, स्टार एयर की 0.7, फ्लाई9...