नई दिल्ली, मई 30 -- जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस महीने में गुरु से लेकर शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते दिखेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का असर करियर से लेकर पैसों और लव लाइफ पर खूब दिखेगा। इस दौरान नए मौके मिलेंगे। नए लोग मिलेंगे। वहीं कुछ लोगों को कोई भी फैसला लेने वक्त सावधानी ही बरतनी है नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि जून के महीने में होने वाले गोचर हम पर क्या असर डालेंगे?जून 2026 में होने जा रहे कई गोचर जिंदगी पर डालेंगे कई प्रभावगुरु गोचर से शुरु होगा गोल्डन टाइम जून की शुरुआत में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। 2 जून को गुरु कर्क राशि में जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में कर्क को गुरु की उच्च राशि माना जाता है। ऐसे में ये गोचर करियर से लेकर पर्सनल लाइफ मे...