जून में आगरा रेल मंडल में 32 लाख ने की यात्रा
आगरा, जुलाई 1 -- आगरा रेल मंडल ने जून माह में यात्री संख्या तथा यात्री आय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि जून माह में आगरा रेल मंडल में 32 लाख यात्रियों ने सफर किया। यह जून 2025 में यात्रा करने वाले 31 लाख यात्रियों की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार जून माह में यात्री आय 63 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 59 करोड़ रुपये थी। यात्री आय में लगभग 6 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। पीआरओ ने बताया कि आगरा मंडल द्वारा यात्रियों को स्टेशन सुविधाओं के उन्नयन, बेहतर यात्री प्रबंधन तथा ग्राहक-केंद्रित पहलों के परिणाम स्वरूप मंडल ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह भी पढ़ें- टिकट चेकिंग: एक महीने में 11.06 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.