किशनगंज, जून 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता जून माह 2026 में दिघलबैंक प्रखंड में सड़क दुर्घटनाओं ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी। महीने के दौरान हुई चार प्रमुख दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। इन घटनाओं का अध्ययन बताता है कि अधिकांश हादसों के पीछे तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी, सड़क पार करने में असावधानी और हेलमेट का उपयोग नहीं करना प्रमुख कारण रहे। 9 जून को टप्पू ब्लॉक चौक के पास सड़क पार कर रही 70 वर्षीय कमरून निशा तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 11 जून को जनता हाट के समीप बाइक से गिरने पर 45 वर्षीय सुधा देवी की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। यदि हेलमेट पहनी होती तो उनकी जान बच सकती थी। 14 जून को धनतोला हाट के पास बाइक निर्माणाधीन मकान की नींव से टकराने प...