जून में अधिक मिला मानदेय जुलाई में होगा समायोजित
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को जून माह में अधिक भुगतान किए गए मानदेय का समायोजन जुलाई के मानदेय में किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश के अनुसार जून में 15 दिन ग्रीष्मावकाश होने के बावजूद पूरे माह का मानदेय जारी कर दिया गया था। अब जुलाई के भुगतान में 15 दिनों के मानदेय की कटौती कर समायोजन किया जाएगा। जिले में करीब तीन हजार शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये तथा 700 से अधिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय मिलता है। विभाग ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि समायोजन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए। मानदेय का भुगतान एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.