फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- अमृतपुर, संवाददाता। कस्बे में भारतीय सुभाष सेना की ओर से किसान, मजदूर, नौजवान बचाओ महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जायें। जून माह तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। अब तक 100 प्रत्याशियों को फाइनल किया जा चुका है। इस दौरान परिवर्तन संकल्प पत्र भी जारी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को जानकारियां भी दी गयीं। इस मौके पर जिला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...