जून माह के अंतिम सप्ताह में होगा सामूहिक विवाह, कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
सिद्धार्थ, जून 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में जून माह के अंतिम सप्ताह में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इच्छुक एवं पात्र जोड़े योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह करने के इच्छुक जोड़े विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जनसेवा केंद्र या स्वयं भी किया जा सकता है। शासन की ओर से योजना के तहत प्रति जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में अनुदान के रूप में भेजे जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.