जून माह का खाद्यान्न वितरण 25 से 10 जून तक
सोनभद्र, मई 21 -- सांगोबांध। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड धारकों को मिलने वाला खाद्यान्न माह जून का 25 मई से 10 जून तक वितरित किया जाएगा। अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल नि:शुल्क तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल नि: शुल्क वितरण होगा। पूर्ति निरीक्षक बभनी परवेज असलम खान ने बताया कि वितरण में गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.